◆ दक्षिणी, काको में प्रतिमा विसर्जन स्थल का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने दुर्गा पूजा–2026 के मद्देनजर दक्षिणी, काको स्थित प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित विसर्जन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
✅ नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करें।
✅ विसर्जन स्थल एवं पहुँच मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रखें।
✅ गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति तथा सुरक्षा हेतु जाल एवं जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
✅ यातायात योजना के अनुसार विसर्जन मार्ग एवं स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखें।
✅ भीड़ प्रबंधन हेतु बैरिकेडिंग एवं प्रवेश-निकास की समुचित व्यवस्था करें।
✅ चिकित्सा दल, प्राथमिक उपचार एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
✅ साफ-सफाई, पेयजल एवं आवश्यक सूचनाओं के प्रसारण की व्यवस्था रखें।
🙏 सभी पूजा समितियों एवं जिलेवासियों के सहयोग से दुर्गा पूजा अब तक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई है। जिला प्रशासन, जहानाबाद सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है तथा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी निर्धारित रूट, समय-सारणी एवं प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए इसी सहयोग की अपेक्षा करता है।
📍 जिला प्रशासन, जहानाबाद
#जहानाबाद #दुर्गापूजा2026 #प्रतिमाविसर्जन #सुरक्षितविसर्जन #जिलाप्रशासन
Jehanabad, Bihar | Oct 21, 2026