कोटद्वार क्षेत्र से एक बेहद डराने वाली खबर सामने आई है, जहां वन्यजीवों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामणी-पुलिंडा मोटरमार्ग पर हाथियों के एक झुंड ने जमकर तांडव मचाया और राहगीरों पर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से सड़क पर चल रहे बाइक और स्कूटी सवारों में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन हाथियों के एक आक्रामक झुंड ने अचानक मुख्य मार्ग पर आकर वाहनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
हमले की भयावहता को देखते हुए दुपहिया वाहन चालकों ने सूझबूझ दिखाई और अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए, जिससे उनकी जान बाल-बाल बची। हालांकि, गुस्साए हाथियों ने सड़क पर छूटे वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों और राहगीरों में भारी दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Kotdwar #Forest #Animals