🌸 जन्माष्टमी महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम 🌸
घेस गांव, देवाल (चमोली)। जनपद चमोली के दूरस्थ घेस गांव में दो दिवसीय जन्माष्टमी स्वतंत्रता सेनानी ले. कर्नल देव सिंह दानू स्मृति महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ।
महोत्सव का विधिवत शुभारंभ नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य बलवीर राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य लीला देवी एवं ग्राम प्रधान देवकी देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में महिला मंगल दल घेस, हिमानी, पिनाऊं और बलाण की महिलाओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं देवभूमि मां शारदे कला समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकार गोपाल भंडारी ने भजन-गीतों की प्रस्तुति से पूरे पंडाल को भक्तिमय कर दिया।
दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख देवाल तेजपाल रावत एवं पूर्व विधायक डॉ. जीतराम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने मेले के आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
बारिश के बावजूद दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता महावीर सिंह बिष्ट, संदीप कुमार, इंद्र सिंह राणा, ज्येष्ठ उप प्रमुख दीपक गड़िया, प्रकाश राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहन बिष्ट ने किया।
रिपोर्ट: धनसिंह भण्डारी, देवाल (चमोली)
#घेस #देवाल #चमोली #जन्माष्टमीमहोत्सव #देवसिंहदानूस्मृतिमहोत्सव #उत्तराखंड #सांस्कृतिककार्यक्रम #HimwantPradeshNews