देहरादून के होटल स्टारवुड में FDR - फैशनेबल डिजाइनर रनवे 2026 का भव्य आयोजन, सेलिब्रिटी डिजाइनर रितु जस बनीं मुख्य आकर्षण
खबर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से है, जहाँ आज 6 सितंबर 2026 को होटल स्टारवुड में फैशन की दुनिया का सबसे ग्लैमरस इवेंट FDR - फैशनेबल डिजाइनर रनवे 2026 का शानदार आयोजन किया गया।
इस फैशन शो की मुख्य आकर्षण रहीं सेलिब्रिटी डिजाइनर रितु जस, जिनके डिजाइनर कलेक्शन ने रैंप पर चार चाँद लगा दिए। रितु जस फैशन जगत में अपनी कलात्मक दूरदर्शिता और बेहतरीन शिल्प कौशल के लिए जानी जाती हैं। उनके ब्रांड की पहचान टैगलाइन "Crafting Icons of Style" है, जो आधुनिक लालित्य और सदाबहार फैशन का प्रतीक है।
*इसी बीच BBR LIVE NEWS से बात करते हुए सेलिब्रिटी डिजाइनर रितु जस ने अपना परिचय दिया* और अपने ब्रांड और इस खास कलेक्शन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनका हर आउटफिट एक आइकॉनिक स्टाइल को दर्शाता है।
इस शो में चार चाँद लगाने के लिए मशहूर टीवी आर्टिस्ट और फैशन पर्सनालिटी प्रियंका जग्गा मुईस बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल हुईं। प्रियंका जग्गा मुईस ने रितु जस के विशेष और खूबसूरत परिधानों को पहनकर रैंप वॉक किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
#DEHRADUN #UTTRAKHAND #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS