सितंबर के रण से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन!
हरक सिंह रावत ने संभाली कमान, CM आवास घेराव की रणनीति पर मंथन
सेलाकुई के चौधरी फार्म में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में 7 सितंबर को होने वाली मुख्यमंत्री आवास घेराव महारैली को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है।
डॉ. हरक सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में महारैली में पहुंचने का आह्वान करते हुए इसे निर्णायक लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर की महारैली उत्तराखंड की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी और इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा पर भी पड़ सकता है।
अब नजरें 7 सितंबर पर हैं—क्या कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन सरकार पर दबाव बनाने में सफल होगा
#Uttarakhand #Congress #HarakSinghRawat #CMHouseGherao #7September #Dehradun #UttarakhandPolitics