सहजनवा: फावड़ा लेकर युवक ने पीआरवी जवान को दौड़ाया, वीडियो हुआ वायरल, मामला सहजनवां थाना क्षेत्र के भक्सा गांव का है
सहजनवां क्षेत्र में बुधवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक फावड़ा लेकर पीआरवी जवान को दौड़ाते हुए नजर आ रहा है। जवान किसी तरह बचकर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो सहजनवां क्षेत्र के भक्सा गांव का बताया जा रहा है। एक युवक अपने पिता से मारपीट कर रहा था। बेटे की पिटाई से बचकर पिता ने डायल 112 पर सूचना दी।