लखनपुर: उदयपुर पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर व केवल तार चोर गिरोह के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹10 लाख का मसरूका किया ज़ब्त
सरगुजा पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर और केबल तार चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर छह चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में उदयपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। ट्रांसफार्मर केबल चोरी के मामले में आरोपी जसीम खान (28 वर्ष), मो तशरीफ खान को गिरफ्तार किया है।