राजापाकर: विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर राजापाकर थाने में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विद्युत आपूर्ति प्रशाखा राजापाकर के कनीय विद्युत अभियंता विक्रम कुमार ने राजापाकर थाने में आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध ऊर्जा को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बनवीरा निवासी संदीप पासवान, फरिदपुर निवासी सुनील पासवान, वैकुंठपुर निवासी रत्नेश कुमार शाही सामिल है। यह जानकारी थाना अध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने गुरुवार को शाम 5:00 बजे दिया।