एकमा: सतना में ट्रक की पट्टी छटकने से एकमा के जितेंद्र राम की मौत
Ekma, Saran | Aug 20, 2026 एकमा प्रखंड के हुसेपुर रामनगर निवासी स्व 0तिलकधारी राम के 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राम की गुरुवार को मध्य प्रदेश के सतना हादसे में मौत हो गई जितेंद्र करीब 10 वर्षों से सतना में ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे बताया जाता है कि ट्रक में खराबी आने के बाद वह उसे ठीक कर रहे थे इसी दौरान ट्रक की पट्टी छटक कर उन्हें लग गई जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।