रामगढ़ शेखावटी: रामसीसर गांव में भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के रामसीसर गांव में मंगलवार को भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। गांव चलो अभियान के तहत भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी मुलाकात की।