Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
महाराष्ट्र
No video available

बड़वानी: देवउठनी एकादशी पर शिवकुंज, सांवरिया सेठ मंदिर,जनकेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम के साथ हुआ तुलसी विवाह संपन्न

Barwani, Barwani | Nov 5, 2022

MORE NEWS

बड़वानी जिले के ग्राम शाहपुरा स्थित सिकलीगर मोहल्ले में सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में तीन विशेष टीमों के करीब 30 पुलिस अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर यह सफलता हासिल की। मौके से 3 अवैध पिस्टल, 1 अर्धनिर्मित पिस्टल, 12 बैरल और हथियार बनाने के सांचे व मशीनें जप्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniPolice #SendhwaNews #CrimeNewsMP #MpNews

बड़वानी जिले के ग्राम शाहपुरा स्थित सिकलीगर मोहल्ले में सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में तीन विशेष टीमों के करीब 30 पुलिस अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर यह सफलता हासिल की। मौके से 3 अवैध पिस्टल, 1 अर्धनिर्मित पिस्टल, 12 बैरल और हथियार बनाने के सांचे व मशीनें जप्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniPolice #SendhwaNews #CrimeNewsMP #MpNews

Barwani, Barwani | Jul 8, 2026

वर्षाकाल के दौरान घटना एवं दुर्घटनाओं से बचाव हेतु बरती जाये सावधानियां-कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह
बड़वानी 07 जुलाई 2026/वर्तमान में वर्षाकाल चल रहा है, इस दौरान जिले में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना एवं दुर्घटना न हो इसके लिए निर्माण विभाग, पीएचई विभाग, विद्युत विभाग विशेष सावधानियां बरते। जिलें में कही भी जल भराव की स्थिति निर्मित न हो, नालों पर अतिक्रमण न होने दे, नालों की सफाई करवाये, पुल एवं पुलियाओं, रपटो पर संकेतक लगाये एवं आवश्यक हो तो बैरिकेट्स लगाये। अगर कही पर बड़े गड्ढे हो गये है तो सड़क निर्माण ऐजेंसी उन्हे तत्काल भरे जिससे कि जल भराव होने पर कोई घटना एवं दुर्घटना न हो। 
 कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने उक्त बाते सोमवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कही। इस दौरान कलेक्टर श्रीमति सिंह ने पीएचई विभाग, नगरीय निकाय एवं जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे हेण्डपंप, कुएं एवं पेयजल स्त्रोतों पर अनिवार्य रूप से क्लोरिनेशन करे ताकि कोई भी जिलेवासी गंदा पानी पीने से बीमार न हो। बैठक के दौरान कलेक्टर ने आरसीएमएस पोर्टल, सीमांकन, गिरदावरी, जाति प्रमाण पत्र, फार्मर आईडी, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा की। 
बैठक में दिये गये अन्य निर्देश
ऽ जिले के क्रियाशील शाला भवनों में रंगाई, पुताई, पंखे एवं प्रकाश की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाये। 
ऽ जिले में हो रहे निर्माण कार्य में संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाये। किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। 
ऽ जिले में क्रियाशील पंचायत भवन, स्कूल, आंगनवाड़ी भवनो एवं शौचालय के कार्यो को शीघ्र पूर्ण किया जाये। 
ऽ स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा फील्ड में एएनसी महिला एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य की नियमित मानीटरिंग की जाये। स्वास्थ्य विभाग का अमला अपनी कार्यशैली में सुधार कर ले, साथ ही अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करे। 
ऽ वर्षाकाल में विद्युत विभाग भी विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे। लोगो को इसके प्रति जागरूक करे।

वर्षाकाल के दौरान घटना एवं दुर्घटनाओं से बचाव हेतु बरती जाये सावधानियां-कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह बड़वानी 07 जुलाई 2026/वर्तमान में वर्षाकाल चल रहा है, इस दौरान जिले में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना एवं दुर्घटना न हो इसके लिए निर्माण विभाग, पीएचई विभाग, विद्युत विभाग विशेष सावधानियां बरते। जिलें में कही भी जल भराव की स्थिति निर्मित न हो, नालों पर अतिक्रमण न होने दे, नालों की सफाई करवाये, पुल एवं पुलियाओं, रपटो पर संकेतक लगाये एवं आवश्यक हो तो बैरिकेट्स लगाये। अगर कही पर बड़े गड्ढे हो गये है तो सड़क निर्माण ऐजेंसी उन्हे तत्काल भरे जिससे कि जल भराव होने पर कोई घटना एवं दुर्घटना न हो। कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने उक्त बाते सोमवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान कही। इस दौरान कलेक्टर श्रीमति सिंह ने पीएचई विभाग, नगरीय निकाय एवं जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे हेण्डपंप, कुएं एवं पेयजल स्त्रोतों पर अनिवार्य रूप से क्लोरिनेशन करे ताकि कोई भी जिलेवासी गंदा पानी पीने से बीमार न हो। बैठक के दौरान कलेक्टर ने आरसीएमएस पोर्टल, सीमांकन, गिरदावरी, जाति प्रमाण पत्र, फार्मर आईडी, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा की। बैठक में दिये गये अन्य निर्देश ऽ जिले के क्रियाशील शाला भवनों में रंगाई, पुताई, पंखे एवं प्रकाश की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाये। ऽ जिले में हो रहे निर्माण कार्य में संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाये। किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। ऽ जिले में क्रियाशील पंचायत भवन, स्कूल, आंगनवाड़ी भवनो एवं शौचालय के कार्यो को शीघ्र पूर्ण किया जाये। ऽ स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा फील्ड में एएनसी महिला एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य की नियमित मानीटरिंग की जाये। स्वास्थ्य विभाग का अमला अपनी कार्यशैली में सुधार कर ले, साथ ही अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करे। ऽ वर्षाकाल में विद्युत विभाग भी विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे। लोगो को इसके प्रति जागरूक करे।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 78 आवेदकों की समस्याएं 
बड़वानी 07 जुलाई 2026/प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री काजल जावला ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 78 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आसानी हो।
डूब क्षेत्र मार्ग पर मुरम डलवाया जाये
 जनसुनवाई में ग्राम बड़दा बसाहट निवासी श्री सतीष पिता गणपत धनगर ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम छोटा बडदा में सरदार सरोवर डूब से प्रभावितो 11 सौ लोगो को बसाया गया है। इस बसाहट में बने मार्ग पर चिकनी मिट्टी होने से कई बार राहगीर गिर का घायल हो गये है। इसलिये इस मार्ग पर मुरम डलवाई जाये, जिससे राहगीरो को चलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो । इस पर जनसुनवाई कर रही जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती काजल जावला ने उक्त आवेदन को एनव्हीडीए पुर्नवास को भेजकर निराकरण करने के निर्देश दिये । 
कुएं का कार्य पूर्ण करवाया जाये 
 जनसुनवाई में ग्राम कुकरा निवारियो ने सामुहिक रूप से आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत भीलखेड़ा द्वारा कुकरा में 3 वर्ष पूर्व कुएं की स्वीकृति प्राप्त हुई थी । जिससे पंचायत के माध्यम से कुएं का काम चालू भी किया गया था। परन्तु कुछ समय बाद आधा बनाकर उसे छोड़ दिया गया है। शेष कार्य ग्राम पंचायत भीलखेड़ा द्वारा आज दिनांक पूर्ण नहीं किया जा रहा है। ग्राम पंचायत भीलखेड़ा से आधूरे कुएं की जानकारी लेने पर सही तरीके से बात भी नहीं करते है। इस पर जनसुनवाई कर रही जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती काजल जावला ने उक्त आवेदन को जनपद पंचायत बड़वानी के सीईओ को भेजकर जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिये ।
बनवाया जाये मंदिर
 जनसुनवाई में सिद्धि विनायक कालोनी करी के समस्त वासियो ने सामुहिक रूप से आवेदन देकर बताया कि सिद्धि विनायक कालोनी करी (बड़वानी) में नवनिर्मित कालोनी का निर्माण किया गया था, कालोनी नाइजर द्वारा कालोनी में मंदिर निर्माण हेतु स्थान भी निर्धारित किया गया था, मंदिर निर्माण के संबंध में कालोनीनाइजर से मौखिक रूप से कई बार चर्चा की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  इस पर जनसुनवाई कर रही जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती काजल जावला ने उक्त आवेदन को सीएमओ बड़वानी को भेजकर निराकरण करने के निर्देश दिये ।
दिलवाई जाये अनुकम्पा नियुक्ति
 जनसुनवाई में श्री दीपक पिता स्व.रायसिंह अलावे ने आवेदन देकर बताया कि उनके पिता स्व. रायसिंह अलावे विकासखण्ड सेंधवा के संकुल केन्द्र मोहनपड़ावा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय इनायकी में प्राथमिक शिक्षक के पर पर पदस्थ रहते हुये 9 अगस्त 2019 को अत्यधिक वर्षा से मकान गिरने से उसमें दबने के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गई थी । तब मेरी आयु 18 वर्ष से कम थी, जिस कारण उन्होने पहले आवेदन नहीं किया था । अब मेरी आयु 18 वर्ष से अधिक हो गई है। मेरे द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु चाहे गये दस्तावेजो के साथ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सेंधवा में आवेदन जमा कर दिया है। इस पर जनसुनवाई कर रही जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती काजल जावला ने उक्त आवेदन को डीपीसी बड़वानी को भेजकर उक्त आवेदन का परीक्षण कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये ।

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 78 आवेदकों की समस्याएं बड़वानी 07 जुलाई 2026/प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री काजल जावला ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 78 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आसानी हो। डूब क्षेत्र मार्ग पर मुरम डलवाया जाये जनसुनवाई में ग्राम बड़दा बसाहट निवासी श्री सतीष पिता गणपत धनगर ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम छोटा बडदा में सरदार सरोवर डूब से प्रभावितो 11 सौ लोगो को बसाया गया है। इस बसाहट में बने मार्ग पर चिकनी मिट्टी होने से कई बार राहगीर गिर का घायल हो गये है। इसलिये इस मार्ग पर मुरम डलवाई जाये, जिससे राहगीरो को चलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो । इस पर जनसुनवाई कर रही जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती काजल जावला ने उक्त आवेदन को एनव्हीडीए पुर्नवास को भेजकर निराकरण करने के निर्देश दिये । कुएं का कार्य पूर्ण करवाया जाये जनसुनवाई में ग्राम कुकरा निवारियो ने सामुहिक रूप से आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत भीलखेड़ा द्वारा कुकरा में 3 वर्ष पूर्व कुएं की स्वीकृति प्राप्त हुई थी । जिससे पंचायत के माध्यम से कुएं का काम चालू भी किया गया था। परन्तु कुछ समय बाद आधा बनाकर उसे छोड़ दिया गया है। शेष कार्य ग्राम पंचायत भीलखेड़ा द्वारा आज दिनांक पूर्ण नहीं किया जा रहा है। ग्राम पंचायत भीलखेड़ा से आधूरे कुएं की जानकारी लेने पर सही तरीके से बात भी नहीं करते है। इस पर जनसुनवाई कर रही जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती काजल जावला ने उक्त आवेदन को जनपद पंचायत बड़वानी के सीईओ को भेजकर जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिये । बनवाया जाये मंदिर जनसुनवाई में सिद्धि विनायक कालोनी करी के समस्त वासियो ने सामुहिक रूप से आवेदन देकर बताया कि सिद्धि विनायक कालोनी करी (बड़वानी) में नवनिर्मित कालोनी का निर्माण किया गया था, कालोनी नाइजर द्वारा कालोनी में मंदिर निर्माण हेतु स्थान भी निर्धारित किया गया था, मंदिर निर्माण के संबंध में कालोनीनाइजर से मौखिक रूप से कई बार चर्चा की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पर जनसुनवाई कर रही जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती काजल जावला ने उक्त आवेदन को सीएमओ बड़वानी को भेजकर निराकरण करने के निर्देश दिये । दिलवाई जाये अनुकम्पा नियुक्ति जनसुनवाई में श्री दीपक पिता स्व.रायसिंह अलावे ने आवेदन देकर बताया कि उनके पिता स्व. रायसिंह अलावे विकासखण्ड सेंधवा के संकुल केन्द्र मोहनपड़ावा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय इनायकी में प्राथमिक शिक्षक के पर पर पदस्थ रहते हुये 9 अगस्त 2019 को अत्यधिक वर्षा से मकान गिरने से उसमें दबने के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गई थी । तब मेरी आयु 18 वर्ष से कम थी, जिस कारण उन्होने पहले आवेदन नहीं किया था । अब मेरी आयु 18 वर्ष से अधिक हो गई है। मेरे द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु चाहे गये दस्तावेजो के साथ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सेंधवा में आवेदन जमा कर दिया है। इस पर जनसुनवाई कर रही जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती काजल जावला ने उक्त आवेदन को डीपीसी बड़वानी को भेजकर उक्त आवेदन का परीक्षण कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये ।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

सरस्वती प्रसादम योजना अंतर्गत बड़गांव स्कूल में परोसा रुचिकर भोजन
शिक्षक अशफाक शेख के जन्म दिवस पर बच्चो को बांटी जलेबी
बडवानी 07 जुलाई 2026/सरस्वती प्रसादम योजना अंतर्गत आदिवासी बच्चों की स्कूल बड़गांव में जिले की कलेक्टर जयति सिंह एवं जिला पंचायत की सीईओ काजल जावला के मार्गदर्शन में प्रतिमाह बच्चो को रुचिकर भोजन शिक्षकों के सहयोग से या लायंस क्लब बडवानी सिटी तथा अन्य समाज सेवियों के सहयोग से दिया जाता है। आज शिक्षक अशफाक शेख का जन्म दिवस होने से स्कूली बच्चों ने केक काटकर जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर शिक्षक ने बच्चो को रुचिकर भोजन हेतु 250 बच्चो हेतु गुड की जलेबी बुलवाकर मध्याह्न भोजन पूड़ी सब्जी खीर के साथ जलेबी का वितरण भी कराया गया जिससे बच्चे प्रसन्न हो गए । स्कूली बच्चों ने पहले भोजन मंत्र का उच्चारण किया उसके बाद उत्साहपूर्वक भोजन किया।
 विद्यालय के प्रधान पाठक अनिल जोशी ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक गण विकास कार्यों हेतु भी समय समय पर सहयोग करते रहते है।इस माह में पौधों की सुरक्षा हेतु 5000 तथा पेयर ब्लॉक लगाने हेतु 15000 का सहयोग शिक्षकों द्वारा विद्यालय सौंदर्यीकरण के लिए दिया गया। इस अवसर पर शिक्षक मनोज केसरी, भीम सिंह अलावा,रामकिशन पंवार,दुर्गा चौहान,बबीता मंडलोई,रेखा बामनिया,रजनी पार गिर ,किरण कुंवर,जशोदा बघेल, आदि उपस्थित रहे।

सरस्वती प्रसादम योजना अंतर्गत बड़गांव स्कूल में परोसा रुचिकर भोजन शिक्षक अशफाक शेख के जन्म दिवस पर बच्चो को बांटी जलेबी बडवानी 07 जुलाई 2026/सरस्वती प्रसादम योजना अंतर्गत आदिवासी बच्चों की स्कूल बड़गांव में जिले की कलेक्टर जयति सिंह एवं जिला पंचायत की सीईओ काजल जावला के मार्गदर्शन में प्रतिमाह बच्चो को रुचिकर भोजन शिक्षकों के सहयोग से या लायंस क्लब बडवानी सिटी तथा अन्य समाज सेवियों के सहयोग से दिया जाता है। आज शिक्षक अशफाक शेख का जन्म दिवस होने से स्कूली बच्चों ने केक काटकर जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर शिक्षक ने बच्चो को रुचिकर भोजन हेतु 250 बच्चो हेतु गुड की जलेबी बुलवाकर मध्याह्न भोजन पूड़ी सब्जी खीर के साथ जलेबी का वितरण भी कराया गया जिससे बच्चे प्रसन्न हो गए । स्कूली बच्चों ने पहले भोजन मंत्र का उच्चारण किया उसके बाद उत्साहपूर्वक भोजन किया। विद्यालय के प्रधान पाठक अनिल जोशी ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक गण विकास कार्यों हेतु भी समय समय पर सहयोग करते रहते है।इस माह में पौधों की सुरक्षा हेतु 5000 तथा पेयर ब्लॉक लगाने हेतु 15000 का सहयोग शिक्षकों द्वारा विद्यालय सौंदर्यीकरण के लिए दिया गया। इस अवसर पर शिक्षक मनोज केसरी, भीम सिंह अलावा,रामकिशन पंवार,दुर्गा चौहान,बबीता मंडलोई,रेखा बामनिया,रजनी पार गिर ,किरण कुंवर,जशोदा बघेल, आदि उपस्थित रहे।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

मिर्च फसल में एकीकृत पोषक तत्व, कीट प्रबंधन, जैविक/प्राकृतिक खेती एवं मार्केटिंग विषय आधारित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण/कार्यशाला
बड़वानी 07 जुलाई 2026/कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के निर्देशन में मंगलवार को राज्य पोषित योजना अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, तलुन में किया गया। जिसमें मिर्च फसल में एकीकृत पोषक तत्व, कीट प्रबंधन, जैविक/प्राकृतिक खेती,  एफपीओ का निर्माण एवं मार्केटिंग विषय पर विस्तार से किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।
 प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि निमाड़ की मुख्य फसल मिर्च है। अतः किसानों को पुनः इस फसल की खेती को प्राकृतिक रूप से प्रारंभ करना चाहिए। साथ ही अच्छी क्वालिटी की मिर्च को हमे अन्य देशों में भी एक्सपोर्ट करने की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। अगर किसान प्राकृतिक एवं जैविक रूप से मिर्च की खेती करता है, तो निश्चित ही उसे अन्य किसानों के मुकाबले प्राकृतिक उपज का अधिक मूल्य प्राप्त होगा वही हमारी सेहत भी बनी रहेगी। अतः किसान प्राकृतिक एवं जैविक खेती की ओर अपने कदम बढ़ाये अगर उन्हे इसमें कोई परेशानी हो तो वे अपने क्षेत्र के कृषि एवं उद्यानिकी अधिकारियों सहित विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों को प्रधानमंत्री प्राकृतिक खेती मिशन के बारे में जानकारी दी। 
  कार्यशाला में श्री नरेन्द्र तांबे, पूर्व एग्रोनोमिस्ट के द्वारा मिर्च में जैविक खेती के संबंध में बताया कि मिर्च फसल के बीच में बारामासी, अम्बाड़ी के पौधे लगाने से सफेद मक्खी का काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। साथ ही अन्य जैविक उत्पाद के बारे में जानकारी दी। श्री अहजर जैदी, एग्रोमोस्टि जैन इरिगेशन जलगांव के द्वारा मिर्च की उन्नत खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। श्री घनश्याम भुरे, निमाड़ एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी खरगोन द्वारा निर्यात हेतु जैविक मिर्च के उत्पादन कैसे किया जाए एवं जैविक मिर्च उत्पादन हेतु जैविक कीटनाशकों के बारे में तथा जैविक मिर्च की मूल्य संबंधी जानकारी दी गई। 
 डॉ. एस.के; बड़ोदिंया, प्रधान वैज्ञानिक ज्ञटज्ञ तलुन द्वारा मिर्च में समेकित कीटनाशी प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उक्त कार्यशाला/प्रशिक्षण में कलेक्टर महोदया, श्री भूपेन्द्र जाट सांसद प्रतिनिधि, श्री बद्रीलाल कोटवाल सांसद प्रतिनिधि, श्री मोहन मुलेवा जनपद सदस्य, श्री अनिल इस्के अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ एवं श्री गोविन्द पटेल उप संचालक उद्यान एवं विभागीय अधिकारी/कर्मचारी एवं जिले के लगभग 100 मिर्च उत्पादक कृषकों की सहभागिता हुई।

मिर्च फसल में एकीकृत पोषक तत्व, कीट प्रबंधन, जैविक/प्राकृतिक खेती एवं मार्केटिंग विषय आधारित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण/कार्यशाला बड़वानी 07 जुलाई 2026/कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के निर्देशन में मंगलवार को राज्य पोषित योजना अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, तलुन में किया गया। जिसमें मिर्च फसल में एकीकृत पोषक तत्व, कीट प्रबंधन, जैविक/प्राकृतिक खेती, एफपीओ का निर्माण एवं मार्केटिंग विषय पर विस्तार से किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि निमाड़ की मुख्य फसल मिर्च है। अतः किसानों को पुनः इस फसल की खेती को प्राकृतिक रूप से प्रारंभ करना चाहिए। साथ ही अच्छी क्वालिटी की मिर्च को हमे अन्य देशों में भी एक्सपोर्ट करने की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। अगर किसान प्राकृतिक एवं जैविक रूप से मिर्च की खेती करता है, तो निश्चित ही उसे अन्य किसानों के मुकाबले प्राकृतिक उपज का अधिक मूल्य प्राप्त होगा वही हमारी सेहत भी बनी रहेगी। अतः किसान प्राकृतिक एवं जैविक खेती की ओर अपने कदम बढ़ाये अगर उन्हे इसमें कोई परेशानी हो तो वे अपने क्षेत्र के कृषि एवं उद्यानिकी अधिकारियों सहित विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों को प्रधानमंत्री प्राकृतिक खेती मिशन के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में श्री नरेन्द्र तांबे, पूर्व एग्रोनोमिस्ट के द्वारा मिर्च में जैविक खेती के संबंध में बताया कि मिर्च फसल के बीच में बारामासी, अम्बाड़ी के पौधे लगाने से सफेद मक्खी का काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। साथ ही अन्य जैविक उत्पाद के बारे में जानकारी दी। श्री अहजर जैदी, एग्रोमोस्टि जैन इरिगेशन जलगांव के द्वारा मिर्च की उन्नत खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। श्री घनश्याम भुरे, निमाड़ एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी खरगोन द्वारा निर्यात हेतु जैविक मिर्च के उत्पादन कैसे किया जाए एवं जैविक मिर्च उत्पादन हेतु जैविक कीटनाशकों के बारे में तथा जैविक मिर्च की मूल्य संबंधी जानकारी दी गई। डॉ. एस.के; बड़ोदिंया, प्रधान वैज्ञानिक ज्ञटज्ञ तलुन द्वारा मिर्च में समेकित कीटनाशी प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उक्त कार्यशाला/प्रशिक्षण में कलेक्टर महोदया, श्री भूपेन्द्र जाट सांसद प्रतिनिधि, श्री बद्रीलाल कोटवाल सांसद प्रतिनिधि, श्री मोहन मुलेवा जनपद सदस्य, श्री अनिल इस्के अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ एवं श्री गोविन्द पटेल उप संचालक उद्यान एवं विभागीय अधिकारी/कर्मचारी एवं जिले के लगभग 100 मिर्च उत्पादक कृषकों की सहभागिता हुई।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

बड़वानी: देवउठनी एकादशी पर शिवकुंज, सांवरिया सेठ मंदिर,जनकेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम के साथ हुआ तुलसी विवाह संपन्न - Barwani News