मिर्च फसल में एकीकृत पोषक तत्व, कीट प्रबंधन, जैविक/प्राकृतिक खेती एवं मार्केटिंग विषय आधारित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण/कार्यशाला
बड़वानी 07 जुलाई 2026/कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के निर्देशन में मंगलवार को राज्य पोषित योजना अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, तलुन में किया गया। जिसमें मिर्च फसल में एकीकृत पोषक तत्व, कीट प्रबंधन, जैविक/प्राकृतिक खेती, एफपीओ का निर्माण एवं मार्केटिंग विषय पर विस्तार से किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि निमाड़ की मुख्य फसल मिर्च है। अतः किसानों को पुनः इस फसल की खेती को प्राकृतिक रूप से प्रारंभ करना चाहिए। साथ ही अच्छी क्वालिटी की मिर्च को हमे अन्य देशों में भी एक्सपोर्ट करने की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। अगर किसान प्राकृतिक एवं जैविक रूप से मिर्च की खेती करता है, तो निश्चित ही उसे अन्य किसानों के मुकाबले प्राकृतिक उपज का अधिक मूल्य प्राप्त होगा वही हमारी सेहत भी बनी रहेगी। अतः किसान प्राकृतिक एवं जैविक खेती की ओर अपने कदम बढ़ाये अगर उन्हे इसमें कोई परेशानी हो तो वे अपने क्षेत्र के कृषि एवं उद्यानिकी अधिकारियों सहित विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों को प्रधानमंत्री प्राकृतिक खेती मिशन के बारे में जानकारी दी।
कार्यशाला में श्री नरेन्द्र तांबे, पूर्व एग्रोनोमिस्ट के द्वारा मिर्च में जैविक खेती के संबंध में बताया कि मिर्च फसल के बीच में बारामासी, अम्बाड़ी के पौधे लगाने से सफेद मक्खी का काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। साथ ही अन्य जैविक उत्पाद के बारे में जानकारी दी। श्री अहजर जैदी, एग्रोमोस्टि जैन इरिगेशन जलगांव के द्वारा मिर्च की उन्नत खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। श्री घनश्याम भुरे, निमाड़ एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी खरगोन द्वारा निर्यात हेतु जैविक मिर्च के उत्पादन कैसे किया जाए एवं जैविक मिर्च उत्पादन हेतु जैविक कीटनाशकों के बारे में तथा जैविक मिर्च की मूल्य संबंधी जानकारी दी गई।
डॉ. एस.के; बड़ोदिंया, प्रधान वैज्ञानिक ज्ञटज्ञ तलुन द्वारा मिर्च में समेकित कीटनाशी प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उक्त कार्यशाला/प्रशिक्षण में कलेक्टर महोदया, श्री भूपेन्द्र जाट सांसद प्रतिनिधि, श्री बद्रीलाल कोटवाल सांसद प्रतिनिधि, श्री मोहन मुलेवा जनपद सदस्य, श्री अनिल इस्के अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ एवं श्री गोविन्द पटेल उप संचालक उद्यान एवं विभागीय अधिकारी/कर्मचारी एवं जिले के लगभग 100 मिर्च उत्पादक कृषकों की सहभागिता हुई।
9 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026