जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 78 आवेदकों की समस्याएं
बड़वानी 07 जुलाई 2026/प्रति मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बडवानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री काजल जावला ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 78 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण समय सीमा में और प्रभावी ढंग करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को आसानी हो।
डूब क्षेत्र मार्ग पर मुरम डलवाया जाये
जनसुनवाई में ग्राम बड़दा बसाहट निवासी श्री सतीष पिता गणपत धनगर ने आवेदन देकर बताया कि ग्राम छोटा बडदा में सरदार सरोवर डूब से प्रभावितो 11 सौ लोगो को बसाया गया है। इस बसाहट में बने मार्ग पर चिकनी मिट्टी होने से कई बार राहगीर गिर का घायल हो गये है। इसलिये इस मार्ग पर मुरम डलवाई जाये, जिससे राहगीरो को चलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो । इस पर जनसुनवाई कर रही जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती काजल जावला ने उक्त आवेदन को एनव्हीडीए पुर्नवास को भेजकर निराकरण करने के निर्देश दिये ।
कुएं का कार्य पूर्ण करवाया जाये
जनसुनवाई में ग्राम कुकरा निवारियो ने सामुहिक रूप से आवेदन देकर बताया कि ग्राम पंचायत भीलखेड़ा द्वारा कुकरा में 3 वर्ष पूर्व कुएं की स्वीकृति प्राप्त हुई थी । जिससे पंचायत के माध्यम से कुएं का काम चालू भी किया गया था। परन्तु कुछ समय बाद आधा बनाकर उसे छोड़ दिया गया है। शेष कार्य ग्राम पंचायत भीलखेड़ा द्वारा आज दिनांक पूर्ण नहीं किया जा रहा है। ग्राम पंचायत भीलखेड़ा से आधूरे कुएं की जानकारी लेने पर सही तरीके से बात भी नहीं करते है। इस पर जनसुनवाई कर रही जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती काजल जावला ने उक्त आवेदन को जनपद पंचायत बड़वानी के सीईओ को भेजकर जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिये ।
बनवाया जाये मंदिर
जनसुनवाई में सिद्धि विनायक कालोनी करी के समस्त वासियो ने सामुहिक रूप से आवेदन देकर बताया कि सिद्धि विनायक कालोनी करी (बड़वानी) में नवनिर्मित कालोनी का निर्माण किया गया था, कालोनी नाइजर द्वारा कालोनी में मंदिर निर्माण हेतु स्थान भी निर्धारित किया गया था, मंदिर निर्माण के संबंध में कालोनीनाइजर से मौखिक रूप से कई बार चर्चा की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पर जनसुनवाई कर रही जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती काजल जावला ने उक्त आवेदन को सीएमओ बड़वानी को भेजकर निराकरण करने के निर्देश दिये ।
दिलवाई जाये अनुकम्पा नियुक्ति
जनसुनवाई में श्री दीपक पिता स्व.रायसिंह अलावे ने आवेदन देकर बताया कि उनके पिता स्व. रायसिंह अलावे विकासखण्ड सेंधवा के संकुल केन्द्र मोहनपड़ावा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय इनायकी में प्राथमिक शिक्षक के पर पर पदस्थ रहते हुये 9 अगस्त 2019 को अत्यधिक वर्षा से मकान गिरने से उसमें दबने के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गई थी । तब मेरी आयु 18 वर्ष से कम थी, जिस कारण उन्होने पहले आवेदन नहीं किया था । अब मेरी आयु 18 वर्ष से अधिक हो गई है। मेरे द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु चाहे गये दस्तावेजो के साथ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सेंधवा में आवेदन जमा कर दिया है। इस पर जनसुनवाई कर रही जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती काजल जावला ने उक्त आवेदन को डीपीसी बड़वानी को भेजकर उक्त आवेदन का परीक्षण कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये ।
12 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026