बड़वानी जिले के ग्राम शाहपुरा स्थित सिकलीगर मोहल्ले में सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में तीन विशेष टीमों के करीब 30 पुलिस अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर यह सफलता हासिल की। मौके से 3 अवैध पिस्टल, 1 अर्धनिर्मित पिस्टल, 12 बैरल और हथियार बनाने के सांचे व मशीनें जप्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। ब्यूरो रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniPolice #SendhwaNews #CrimeNewsMP #MpNews