आबू रोड: आबूरोड में देर रात पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों पर अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
आबूरोड में रीको थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। चेक पोस्ट से लेकर आरटीओ ऑफिस के आसपास तथा आबूरोड से अंबाजी, मावल, सूरपगला और चंद्रावती मार्ग पर स्थित होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर अचानक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अचानक कार्रवाई से होटल संचालकों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।