पीसांगन: बख्तावरपुरा: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला हत्या मामले में 19 दिन बाद गिरफ्तारी नहीं, गुर्जर समाज ने आंदोलन का अल्टीमेटम
पीसांगन थाना क्षेत्र के बख्तावरपुरा गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गांधी देवी की संदिग्ध मौत के मामले में 19 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली होने से गुर्जर समाज और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को गुर्जर समाज के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी राजीव बड़गुजर को ज्ञापन सौंपा।