रूपवास: गांव तेजनगर में खेत में गेहूं काट रही महिला पर लेपर्ड ने किया हमला, बाल-बाल बची जान
रूपवास थाना क्षेत्र के गांव तेजनगर में एक खौफनाक घटना सामने आई, जहां गेहूं की कटाई कर रही एक महिला पर अचानक लेपर्ड ने जानलेवा हमला कर दिया। लेपर्ड ने महिला की गर्दन को अपने जबड़ों में जकड़ लिया और उसे जमीन पर गिरा दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के किसानों ने दौड़ लगाई और शोर मचाकर किसी तरह महिला को बचाया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।