कुंडा: महेशगंज के पींग में 90 वर्षीय वृद्धा का शव खेत में मिला
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग गांव में मंगलवार सुबह 11 बजे 90 वर्षीय वृद्धा शुबराबानो का शव खेत के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। वह सोमवार रात से लापता थीं। शव खेतों पर लगे 'झटका तार' के समीप मिला, जिससे करंट लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्वजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं।*