किया फलोदी कलेक्ट्रेट का घेराव~
फलोदी में भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड को लेकर आज बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। न्याय की मांग को लेकर बिश्नोई समाज के साथ बड़ी संख्या में लोग जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और घेराव किया।
प्रदर्शनकारियों ने “भंवरी देवी को न्याय दो” की मांग उठाई। कलेक्ट्रेट के सामने सभा का आयोजन कर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
बता दें कि 27 जुलाई को लोहावट के जंभेश्वर नगर में भंवरी देवी पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। मामले में न्याय की मांग को लेकर पहले भी धरना और आमरण अनशन किया जा चुका है।
#Bhanwaridevi #Bishnoi #Phalodi #breakingNews #RajasthanNews