उप स्वास्थ्य केंद्र गोठड़ा में कार्यरत एएनएम को नोकरी से हटाने व धमकी देने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर ग्राम पंचायत गोठड़ा के ग्रामवासियों ने उपखण्ड अधिकारी धरियावद को ज्ञापन सौंपा है। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र गोठड़ा में कार्यरत एएनएम चंद्रप्रभा मीणा को वहीं के निवासी ने कॉल किया व टीकाकरण के बारे में बोला।