सीकर: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित माकपा- कांग्रेस के नेता 26 को आएंगे सीकर, कृषि मंडी में होगी जनसभा
Sikar, Sikar | Mar 25, 2024 सीकर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रहे अमराराम 26 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले सीकर की कृषि मंडी में जनसभा भी होगी। जिसमें पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित माकपा-कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहेंगे। सीपीआईएम जिला कमेटी के बृजसुंदर जांगिड़ ने बताया कि सुबह 11:00 से नामांकन सभा शुरू होगी।