सीकर: बेरी गांव में शराब की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना हजारों रुपए की शराब की चोरी
Sikar, Sikar | Mar 24, 2024 सीकर जिले के दादिया थाना इलाके के बेरी गांव में चोरों ने शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए की शराब चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शराब ठेका संचालक मामराज ने आज इस संबंध में दादिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि अज्ञात चोर शराब ठेके में घुसकर हजारों रुपए की शराब चुरा कर ले गए ।पीड़ित की शिकायत के बाद दादिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।