सीकर: बेरी गांव में घर में घुसकर बुजुर्ग से की गई मारपीट, दादिया पुलिस मामले की जांच में जुटी
Sikar, Sikar | Mar 24, 2024 जिले के बेरी गांव में घर में घुसकर बुजुर्ग से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की बेटी ने दादिया थाने में मामला दर्ज कराया है कि करीब आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर उसके पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर दादिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।