सीकर: रैली के दौरान जेब काटने वाले अज्ञात जेबकतरों के खिलाफ गोकुलपुरा थाने में केस दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Sikar, Sikar | Mar 24, 2024 रैली के दौरान जेब कतरों द्वारा जेब काटने का मामला आज गोकुलपुरा थाने में दर्ज हुआ है। सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर के स्वागत में निकाली जा रही रैली के दौरान जेब कतरों ने रैली में शामिल कई लोगों की जेब काटकर हजारों रुपए चुरा लिए। शिकायत दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।