सीकर: होली पर सीकर शहर में कोतवाली थाना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, भय मुक्त मतदान का दिया संदेश
Sikar, Sikar | Mar 24, 2024 लोकसभा चुनाव के पहले आज सीकर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च सीकर के कोतवाली थाना परिसर से शुरू होकर बावड़ी गेट, सुभाष चौक, ईदगाह चौराहा, जाट बाजार होते हुए वापस कोतवाली थाना परिसर पहुंचा। फ्लैग मार्च के दौरान सीकर जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी, सीकर एसपी भुवन भूषण यादव, एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा, एसडीएम सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।