बिहार: जिलाधिकारी ने सेवा संवाद, समाधान कार्यक्रम में 47 आवेदकों की शिकायतें सुनी
Bihar, Nalanda | Jul 13, 2026 जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने सोमवार को "सबका सम्मान–जीवन आसान" अभियान के तहत आयोजित सेवा–संवाद–समाधान कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए 47 आवेदकों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, जमाबंदी, नल-जल योजना, बिजली का खंभा हटाने, रसोइया को सेवा