हमीरपुर: रामप्रकाश का सपा हमीरपुर जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हुआ भव्य स्वागत
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने सिसोलर निवासी रामप्रकाश यादव को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रदेश सचिव मुन्नीलाल निषाद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवशरण सिंह यादव, नंदकिशोर शिवहरे, सुरेन्द्र यादव, शिवा यादव, सुभाष कुरैशी आदि लोगो ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया हैं।