हमीरपुर: खैरी व बम्हरौली गांव में स्कूली बच्चों की मदद से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, ब्लॉक मिशन मैनेजर व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ खैरी व बम्हरौली गांव में स्कूली बच्चों की मदद से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। वहीं इस दौरान विभिन्न नारों के माध्यम से मतदान करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।