हमीरपुर: मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मंगलवार को परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया
आज अपर पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर द्वारा मंगलवार की परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में साप्ताहिक मंगलवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया व अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया। शारीरिक व मानसिक रुप से फिट/स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी। परिवहन शाखा का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।