हमीरपुर: मौदहा क्षेत्र के मंकराव स्थित खेरापति महाराज के स्थान पर मानसिक विक्षिप्त महिला का मिला शव
काफी समय पहले भटक कर क्षेत्र में आई वृद्धा की मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।कोतवाली क्षेत्र के मंकराव स्थित खेरापति महाराज के स्थान पर बीते कुछ समय से एक भटकी हुई मानसिक विक्षिप्त महिला रह रही थी।जिसकी मंगलवार को मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस मृतका के शव का पंचनामा भरा।