हमीरपुर: मुख्यालय में रोडवेज के चार संविदा चालको की सेवा से बर्खास्त किया गया
रोडवेज के तीन संविदा चालकों के लंबे समय से गैरहाजिर रहने के चलते सेवाएं समाप्त की गई। एक चालक के खिलाफ थाना बिवांर में एफआईआर दर्ज थी। वेरिफिकेशन में एफआईआर की पुष्टि पर उसे नौकरी से निकाला गया। एआरएम आरपी साहू ने बताया कि थाना सुमेरपुर के भौरा डांडा गांव निवासी संविदा चालक रीतेश कुमार (प्रथम) जुलाई 2023 से लगातार गायब था।