खंडवा: जन्माष्टमी कार्यक्रम में संत कमलकिशोर नागर को जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी मिली, समर्थकों ने मांगी सुरक्षा
संत कमल किशोर नागर को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को उनके सैकड़ों समर्थक खंडवा कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपकर संत नागर और उनके परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।