सूरजगढ़: 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाएगा, सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शपथ कार्यक्रम आयोजित
हर वर्ष 25 अप्रैल को पूरी दुनिया में मलेरिया दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस कड़ी में शुक्रवार अपराह्न 12:30 बजे सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वाई के दिवाकर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए. यहां जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है.