प्रतापपुर: प्रतापपुर के भरही जंगल में अज्ञात महिला का अधजला शव मिला, इलाके में फैली सनसनी
प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरही-रबदा बॉर्डर स्थित लाली माटी जंगल में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला एवं करीब आधा जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की भयावह स्थिति को देखते हुए हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल