कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस महकमे में हुआ बदलाव, बदले गए साइबर सेल प्रभारी व SI शशि भूषण पटेल को हटाकर DSP को सौंपा गया जिम्मा
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने एक आदेश जारी करते हुए कोंडागांव जिले के चार पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। 11 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार कोंडागांव साइबर सेल के प्रभारी उप निरीक्षक शशि भूषण पटेल को हटाकर डीएसपी सतीश भार्गव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक शशि भूषण पटेल अब थाना विश्रामपुरी में पदस्थ होंगे।