कोंडागांव: जुगानी कैंप निवासी 46 वर्षीय ग्रामीण बड़े डोंगर में हुआ सड़क हादसे का शिकार, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
कोंडागांव जिले के बड़े डोंगर क्षेत्र में आज एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें बाइक सवार एक ग्रामीण घायल हो गया है। बताया जा रहा है जुगानी कैंप निवासी 46 वर्षीय जैन सरकार अपने निजी काम से बड़े डोंगर गया हुआ था वही बड़े डोंगर में सड़क हादसे का शिकार हो गया। जैन सरकार को बड़े डोंगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उनके हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है। उपचार जारी है।