कोंडागांव: शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 यात्री बस सहित 26 वाहनों पर हुई चलानी कार्रवाई, वसूला गया ₹33000 जुर्माना
आज 10 जुलाई को कोंडागांव जिला मुख्यालय में यातायात पुलिस और सिटी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर 26 वाहनों पर चलानी कार्यवाही की है। कार्यवाही में तीन यात्री बसें भी शामिल है। वहीं इस अभियान के दौरान ₹33000 का समन शुल्क भी वसूला गया है। यह अभियान थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय और यातायात प्रभारी ज्ञानेश्वर चौहान के नेतृत्व में चलाया गया था।