कोंडागांव: जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोंचा का त्यौहार
बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक गोंचा का त्योहार इस वर्ष भी कोंडागांव जिले में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया है। 10 जुलाई को जिला मुख्यालय के बाजार पारा में क्षेत्र के लोगों के द्वारा पारंपरिक वेशभूषा धारण कर देवी परिक्रमा के साथ इस त्यौहार को मनाया गया है। इस अवसर पर लोगों ने क्षेत्र में रोग महामारी और अन्य आपदाओं से बचने की कामना की।