कोंडागांव: भिरिंडा में हुए सड़क हादसे के शिकार 36 वर्षीय ग्रामीण को माकड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से किया गया जिला अस्पताल रेफर
कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भिरिंडा में एक सड़क हादसा हुआ जिसमें भिरिंडा निवासी मिलुराम पोयाम उम्र 36 वर्ष घायल हो गया।वहीं उनके सिर में लगी गंभीर चोट के चलते उन्हें माकड़ी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल ग्रामीण मिलुराम ने बताया कि वह माकड़ी से किसानी काम कर घर वापस आ रहा था उसी दौरान वह अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल हो गया।