कोंडागांव: नेशनल हाईवे 30 दहिकोंगा के पास बाइक और स्कूटी के बीच हुई टक्कर, हादसे में दंपति सहित तीन लोग घायल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दहिकोंगा के पास नेशनल हाईवे 30 में आज शाम स्कूटी और बाइक के बीच टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। डीएनके कॉलोनी निवासी पंकज पांचाल और उनकी पत्नी जगदलपुर से कोंडागांव आ रहे थे उसी दौरान सामने चल रहे बाइक चालक मसोरा निवासी गजेंद्र नेताम की अनियंत्रित बाइक से स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में पंकज और गजेंद्र घायल हो गए है।