हसपुरा: हसपुरा - मेहंदिया रोड में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने चलाया बाइक चेकिंग अभियान, हेलमेट पहनने का दिया सख्त निर्देश
हसपुरा शहर के हसपुरा - मेहंदिया रोड में बुधवार को अपराध नियंत्रण को लेकर हसपुरा पुलिस ने सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान का नेतृत्व एस आई सूर्य देव सिंह ने की। उन्होंने कहा ट्रैफिक नियम उलंघन पर चालकों को जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने हेलमेट पहनने का सख्त निर्देश भी चालकों को दिया।