बहराइच: स्टेट बैंक दरगाह शरीफ के शाखा प्रबंधक ने लखनऊ निवासी महिला पर फर्जी सैलरी स्लिप दिखाकर लोन लेने का मामला कराया दर्ज
थाना दरगाह पुलिस ने स्टेट बैंक शाखा दरगाह शरीफ के प्रबंधक की तहरीर के आधार पर लखनऊ निवासिनी महिला पर बैंक में फर्जी सैलरी स्लिप दिखाकर लोन लेने और लोन का भुगतान न करने के मामले में धोखा धडी सहित गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रविवार को थाना दरगाह पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।