बहराइच: साईगांव के पास दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक महिला गंभीर घायल
बहराइच जिले के बौंड़ी इलाके के साईगांव में दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार युवक व उसकी बड़ी मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।चिकित्सकों ने परीक्षण कर युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा है। पुलिस जाच में जुट गई है।