बहराइच: बहराइच में डीएम ने विद्यालयों के ऊपर से 01 माह में हाईटेंशन/एलटी लाइन हटाने का दिया निर्देश
बहराइच जनपद में संचालित परिषदीय प्राथमिक एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के भवनों/परिसरों के ऊपर से जा रहे हाई टेंशन/एलटी लाइन को हटाये जाने के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर गठित समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।