बहराइच: बहराइच जिले के 5.88 लाख किसानों के खातों में पहुंची ₹117.60 करोड़ की सम्मान निधि
बहराइच जिले में मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि जिले के 5 लाख 88 हजार किसानों को 117 करोड़ 60 लाख रू. की धनराशि मा. प्रधानमंत्री जी ने सीधे किसानों के बैंक खाते में अन्तरित की गयी। जिसका सजीव प्रसारण जनपद, समस्त विकास खण्ड, ग्राम पंचायतो, कृषि विज्ञान केन्द्रों पर कराया गया।