लोनी: आरएमएस सोसायटी की दूसरी मंजिल से मेडिकल का छात्र कूद गया। अस्पताल में उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई।
सोसायटी में रहने वाले अयान तिवारी(22) गाजियाबाद के संतोष मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। घर में परिजनों को कुछ नहीं बताकर वह सोसायटी के तीसरी मंजिल की तरफ जाने लगा। एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि सोसायटी के लोगों ने अयान को सोसायटी के पीछे की तरफ जमीन पर पड़ा हुआ देखा। अयान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने अयान को मृत घोषित किया