कांके: झारखंड कांग्रेस में सियासी बवाल, मंत्री ने प्रदेश प्रभारी से अध्यक्ष को हटाने की मांग की
Kanke, Ranchi | May 5, 2026 झारखंड में कांग्रेस के अंदर बवाल मचा है. प्रदेश कमिटी विस्तार के साथ ही अध्यक्ष पर सवाल खड़ा होने लगा. अब तक सब कुछ अंदर खाने चल रहा था. लेकिन बांगाल चुनाव के परिणाम के बाद अब खुल कर अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और प्रदेश प्रभारी से उन्हे पद से हटाने तक की बात कर डाली. एक के बाद एक दो चिट्ठी कांग्रेस कोटे के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लिखी. जिसे अपने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है. जिससे इशारा साफ है कि संगठन में तालमेल की कमी है.