पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना के पास पति ने पत्नी की हत्या की, बेटे के साथ अवैध संबंध का आरोप
बुद्धा कॉलोनी थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे एक पति अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से सर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति लोहे का रॉड लेकर थाने पहुंचा जिससे उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी। आरोपी पति ने अपने बेटे के साथ ही पत्नी का अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है।