पटना ग्रामीण: आयकर भवन में टैक्स असिस्टेंट पर जानलेवा हमला, ड्राइवर ने तलवार से काटी उंगली
पटना में आयकर भवन में टैक्स असिस्टेंट प्रमोद कुमार पर आयकर कार्यालय अधीक्षक के ड्राइवर ने तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे की यह वारदात बताई जा रही है। ड्राइवर ने तलवार से टैक्स असिस्टेंट प्रमोद कुमार के गले पर पहले वार किया जिसमें वह बाल बाल बच गय। उसके बाद ड्राइवर ने प्रमोद कुमार की तलवार से उंगली काट दी।