दादरी: रेलवे ओवर ब्रिज से पुलिस ने 7 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का सामान, नगदी व अवैध हथियार बरामद
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने सुनी पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले 7 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी किया हुआ ₹3 लाख की कीमत का सामान, नगदी, अवैध हथियार व एक वाहन बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के चोर हैं जो लंबे समय से जनपद में सूनी पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।